Posts

मातृत्व की कहानी Story of a Mother/ एक माँ   की कहानी " आपके गर्भधारण करने की संभावना   काफी काम है " यह मेरे कानों में गूंजता रहा I भारत के सबसे प्रतिष्ठित फर्टिलिटी हस्पतालों   में से एक " सर गंगाराम " की एक सुप्रसिद्ध डॉक्टर के कहे हुए इस एक वाक्य ने मेरे दिल को चूर - चूर कर दिया I मायके वापस आने तक मेरे आंसू अपने आप बहते रहे I   " क्या यही मेरी नियति है ?"   मैंने माँ से पूछा i   उन्होंने मुझे अपने सीने से लगा लिया   और कहा " तुम एक दिन जरूर एक बहुत ही   अच्छी   माँ बनोगी , मुझे पूरा विश्वास है I पर मुझेनहीं था I पोलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम से जूझ रही महिलाओं की कई   कहानियाँ मैं हस्पताल में सुन चुकी थी I न माँ का विश्वास टूटा और न उनका अनवरत उपवास रखने का सिलसिला I